नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

Big Accident : खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, कई घायल, नींद में था ड्राइवर…

Big Accident : खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत, कई घायल, नींद में था ड्राइवर…
Share

 बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शनिवार की तड़के सुबह एक भीषण हादसा हो गया. यहां महंगूपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी एक बस में बेलगाम ट्रक ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में बस में सवार करीब 50 लोग घायल हो गए. इनमें से चार लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. वहीं कईयों लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. यह बस नेपाल से गोवा जा रही थी. बीच रास्ते में बस का पहिया पंक्चर होने की वजह से ड्राइवर सड़क के किनारे गाड़ी रोक कर पहिया बदल रहा था.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिये बाराबंकी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं छह गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उनकी हालत को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. घायल यात्रियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त बस में सवार ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे.

नींद में था ट्रक का चालक

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि सुबह के करीब साढ़े तीन बजे थे. पीछे से आए ट्रक के चालक को शायद नींद आ रही थी. करीब आधा किमी पहले से ही उसकी गाड़ी सड़क पर लहराकर चल रही थी. बावजूद इसके उसने गाड़ी नहीं रोकी और आखिर में आकर सड़क किनारे खड़ी बस में सीधी टक्कर मार दी.


Share

Leave a Reply