बड़ा हादसा : कार को टक्कर मार घर में जा घुसा ट्रक...
जबलपुर : बरेला थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मारने के बाद एक मकान की बाउंड्री और टीन शेड को तोड़ते हुए घुस गया। पुलिस ने बताया कि रात आठ बजे मंडला की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी-16 एच 2091 के चालक ने जबलपुर ेस आ रही कार में पीछे से टक्कर मारी और फिर भागने के लिए रफ्तार तेज कर दी। इससे ट्रक पुष्पराज के घर के सामने बने टीन शेड और घर का छज्जा तोड़ते हुए टेंट गोदाम के सामान और बाउंड्री में लगे गेट को तोड़ कर घर में घुस गया था।







.jpeg)












