नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे बैठे लोगों को कुचला, 5 बच्चे सहित 6 की मौत

 बड़ा हादसा: अनियंत्रित ट्रक ने सड़क के किनारे बैठे लोगों को कुचला, 5 बच्चे सहित 6 की मौत
Share

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसे में पांच बच्चे सहित छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतक बच्चों की उम्र 4 से 6 साल बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , एक ट्रक मुजफ्फरपुर से छपरा की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 722 पर बखरा बाजार के सहदानी गांव के पास ट्रक पर चालक का नियंत्रण हट गया और सडक के किनारे बैठे लोगों को कुचलते हुए एक बिजली के खंभे से जा टकराई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड दिया। मृतकों में पांच बच्चे हैं, जिनकी उम्र चार से छह साल के बीच बताई जा रही है। मृतकों में अनिता कुमारी, निषा, गोलु, दुर्गा कुमारी और प्रियम कुमार तथा लच्छू पासवान (45)शमिल हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद बिजली के खंभे में टकरा जाने से बिजली के तार से ट्रक में भी करंट आ गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति बन गई है तथा मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सरैया के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उन्होनें बताया कि घायलों में भी दो बच्चे शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Share

Leave a Reply