BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देशभर में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...50 जगहों पर NIA की छापेमारी

देशभर में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...50 जगहों पर NIA की छापेमारी
Share

 NIA Raid: जांच एजेंसी ने उत्तर भारत में करीब 50 ठिकानों पर आज छापेमारी की। आतंकी कनेक्शन, हथियार तस्करी और गैंग वॉर पर लगाम कसने के लिए ये एक्शन लिया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों पर भारी कार्रवाई करते हुए आज पूरे उत्तर भारत में लगभग 50 स्थानों पर छापेमारी की। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई गैंगस्टरों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इन गैंगस्टरों का कनेक्शन आतंकवाद और ISI से भी सामने आया है। ऐसे में NIA का एक्शन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच एजेंसी को अंदेशा है कि देशभर में ये गैंगस्टर अवैध गतिविधियों को संचालित कर रहे हैं और वो भी आतंकवादी संगठनों की मदद से। इस दौरान NIA ने गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के धुतरावाला में स्थित घर पर भी छापेमारी की है। वहीं, एनआईए ने हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के आवास और पंजाब के फरीदकोट में गैंगस्टर विनय देवड़ा के आवास पर भी छापेमारी की।
Big action on Terror network and ISI  link, NIA raids at about 50 places in the country

Share

Leave a Reply