BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को किया गिरफ्तार

 मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को किया गिरफ्तार
Share

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में मंगलवार को बिजनैसमैन और अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसियों ने दिल्ली और मुंबई में अवंता ग्रुप और थापर के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसी के साथ कई और वरिष्ठ अधिकारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई थी। इसके बाद थापर से पूछताछ भी की गई थी। जानकारी के मुताबिक थापर को बीती रात को गिरफ्तार किया गया है। थापर को बुधवार को अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है जहां ईडी उनकी हिरासत की मांग करेगा। अधिकारियों के अनुसार ईडी थापर की कंपनी अवंता रियल्टी, यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर और उनकी पत्नी के बीच कथित लेन-देन की जांच कर रही है। 

ईडी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी का संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। इस साल जून में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने थापर समेत उनके दिल्ली और गुरुग्राम में स्थित दो निजी फर्मों के प्रमोटरों और निदेशकों को यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का कथित नुकसान पहुंचाने के लिए गिरफ्तार किया था। यस बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी सहित कई एजेंसियों द्वारा उद्योगपति की जांच की जा रही है जिसमें निजी बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को भी गिरफ्तार किया गया है।

Share

Leave a Reply