BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, स्क्रैपिंग करने पर निजी वाहन कर में मिलेगी 20 फीसदी छूट

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, स्क्रैपिंग करने पर निजी वाहन कर में मिलेगी 20 फीसदी छूट
Share

नई दिल्ली: सरकार ने वाहन स्क्रैपिंग के लिए मोटर वाहन कर में रियायत देने की दर घोषित करते हुए आज कहा कि निजी वाहन मालिकों को 20 फीसदी और वाणिज्यिक वाहन मालिकों को स्क्रैपिंग प्रमाण पत्र पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सड़क परिहवन और राजमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि वाहन स्क्रैपिंग नीति में प्रस्ताव किया गया है कि वाहन मालिकों को प्रेरित करने के लिये ऐसी प्रणाली बनाई जाएगी जिसमें वाहन मालिक अपने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से आसानी से छुटकारा पा सकें। ऐसे वाहनों का रखरखाव महंगा होता है और ईंधन की खपत बढ़ जाती है जिसके कारण ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है।

मंत्रालय ने इस संबंध में पांच अक्टूबर को एक अधिसूचना जारी की है जिसमें कहा गया है कि स्क्रैपिंग के लिए जो वाहन मालिक पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा द्वारा प्रदत 'जमा प्रमाणपत्र' दाखिल करेंगे उन वाहन मालिकों को मोटर वाहन टैक्स में रियायत दी जाएगी। निजी वाहनों के लिए यह रियायत 20 प्रतिशत और वाणिज्यिक वाहनों पर 15 प्रतिशत तक होगी। यह रियायत निजी वाहन मालिकों को 15 साल और वाणिज्यिक वाहन मालिकों को आठ साल तक दी जाएगी। यह नयी व्यवस्था अगले साल एक अप्रैल से लागू हो जाएगी।


Share

Leave a Reply