BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, नगरीय निकायों की संपत्तियां होगी फ्री होल्ड

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा, नगरीय निकायों की संपत्तियां होगी फ्री होल्ड
Share

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाजों की समीक्षा कर रहे है। इन बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने जहां नगरीय निकायों की संपत्तियों को फ्री होल्ड करने की बड़ी घोषणा की है, वहीं ले आउट पास कराने का अधिकार भी नगर निगम को देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नगरीय प्रशासन, आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा बैठक ली।

इस बैठक में बघेल ने बड़ा निर्णय लेते हुए नगरीय निकायों की संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का फैसला लिया। साथ ही लेआउट पास करने का अधिकार नगर निगम को देने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से लाखों की संख्या में लोगों को फायदा होगा। इस निर्णय के बाद लोगों को दो दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

बैठक में मुख्यमंत्री ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित किये जाने का भी निर्णय लिया है। इस निर्णय से नगरीय निकायों के अधिकारियों में खुशी की लहर है।

मुख्यमंत्री ने बैठक में जेनेरिक दवाईयों को लेकर भी कड़े तेवर दिखाये। उन्होंने बैठक में कहा कि सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाईयां ही लिखे। ब्राण्डेड दवाईयां लिखे जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

 


Share

Leave a Reply