नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आम लोगों की जेब पर बड़ा हमला: महंगा हुआ LPG रसोई गैस

 आम लोगों की जेब पर बड़ा हमला: महंगा हुआ LPG रसोई गैस
Share

जुलाई का महीना शुरू होते ही आम लोगों की जेब पर बड़ा हमला हुआ है। तेल विपणन कंपनियों ने LPG रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। 1 जुलाई से रसोई गैस के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोत्तर हो गई है। आज जारी कीमतों के अनुसार रसोई गैस की कीमतें 25.5 रुपये बढ़ गई हैं। पिछली बार अप्रैल में आखिरी बार 14.2 किलो ​के सिलेंडर के दाम बदले थे। तब गैस कंपनियों ने 10 रुपये कीमत घटाई थी। 

 

वहीं कमर्शियल गैस की कीमतों में 76 रुपये का इजाफा हुआ है। बता दें कि पिछले महीने एलपीजी गैस की कीमतों में कटौती की गई थी। गैस कंपनियों ने कमर्शियल यूज में आने वाले 19 किलोग्राम वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 122 रुपये की भारी कटौती कर दी थी। हालांकि 14.2 किग्रा वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

 

देश की सबसे बड़ी एलपीजी कंपनी इंडेन की वेबसाइट पर जारी कीमतों के अनुसार 1 जुलाई को दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़कर 834.5 रुपये हो गई हैं। जबकि 1 जून को कीमत 809.00 रुपये तय की गई थीं। इस प्रकार कीमतों में 25.5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 

 

दूसरी ओर 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हो गई है। दिल्ली में 19 किलो के सिलेंडर के दाम 1550 रुपये हो गए हैं। जबकि 1 जून से 19 KG वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर था। वहीं मई में इसके दाम 1595.50 रुपये थे। 

 

 

 


 

 

Share

Leave a Reply