BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल...

कांग्रेस को बड़ा झटका : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा में शामिल...
Share

इम्फाल । मणिपुर प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एमपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।उन्होंने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कोंथौजम ने कहा कि अगले साल मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं और मैं उन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से काम करूंगा। वहीं पार्टी की सदस्यता लेने के बाद गोविंददास कोंथौजम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।
गोविंददास कोंथौजम ने पिछले महीने मणिपुर विधायक के साथ-साथ एमपीसीसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा था। हालांकि इंफाल में कांग्रेस भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र देते हुए कोंथौजम ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के कारण यह कदम उठाया है।
बता दें कि रविवार सुबह भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया था कि आज दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की थी। लेकिन अब उनके किए ट्वीट पर से पर्दा हट गया है।
पीएम मोदी ने उत्तरपूर्व राज्यों की देखभाल की है: एन बीरेन सिंह
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने भी इस मौके पर कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उत्तरपूर्व राज्यों की देखभाल की है, और हाल ही में इस क्षेत्र के पांच मंत्रियों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मणिपुर ने मोदी सरकार को मजबूत बनाने का वादा किया है।
 


Share

Leave a Reply