BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिग-बॉस फेम रश्मि देसाई की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे

बिग-बॉस फेम रश्मि देसाई की ग्लैमरस फोटोज ने सोशल मीडिया में लगाई आग, यहाँ देखे
Share

बिग-बॉस फेम और टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों अपनी ग्लैमरस तस्वीरों को लेकर सुर्खियों मं बनी हुई हैं. उनकी कुछ ताजा तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. समंदर किनारे रश्मि ने ये फोटोशूट करवाया है. उनकी इन तस्वीरों को फैंस सहित टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स भी पसंद कर रहे हैं. कई एक्टर्स ने कमेंट कर रश्मि की इन तस्वीरों की तारीफ भी की है. रश्मि ने येलो कलर की ड्रेस में समंदर किनारे ली गई कुल चार तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं.


पहली तस्वीर में रश्मि अपने सिर पर एक हाथ रखे पोज दे रही हैं. इस तस्वीर में वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. रश्मि ने येलो कलर का हाई स्लिट गाउन पहना हुआ है, जिसमें वे बिल्कुल स्टनिंग लग रही हैं. दूसरी तस्वीर में रश्मि अपनी आंखों को बंद किए समंदर की ओर से आ रही नमकीन हवाओं को महसूस करती दिख रही हैं. तीसरी तस्वीर में रश्मि एक हाथ अपने कमर पर रख दूसरे हाथ से अपने बालों को सहलाते हुए पोज दे रही हैं. वहीं आखिरी तस्वीर सबसे खूबसूरत है, जिसमें रश्मि की उड़ती हुई जुल्फों ने उनके चेहरे को आधा ढक दिया है.


कुछ ही घंटों में रश्मि की इन सी साइड वाली तस्वीरों पर 14 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. गौहर खान ने रश्मि की आखिरी तस्वीर को बेहद खूबसूरत बताया है. वहीं टीवी की चिंकी-मिंकी यानी सुरभि और समृद्धि ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'बॉम्बशेल'. मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने भी पोस्ट पर फायर इमोजी पोस्ट किया है. वहीं मोनालिसा ने लिखा है, 'क्या इरादा है'. इस तरह के ढेरों कमेंट्स रश्मि की फोटोज पर आए हैं.

 


Share

Leave a Reply