BIG BREAKING: बिलासपुर जिले में मिले 2 कोरोना पॉज़िटिव मरीज, अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या हुई इतनी
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दो और कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर है। कोरोना पॉजिटिव दोनों मरीज प्रवासी मजदूर बताये जा रहे है। इनमें से एक तखतपुर का है और दूसरा बिल्हा का है। बिलासपुर में कल 5 मजदूर कोरोना पाजिटिव मिले थे। इसको मिलाकर बिलासपुर में कोरोना पाजिटिव की संख्या सात हो गई है।
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 21, 2020
जिला बिलासपुर में 2 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया बिलासपुर कोविड अस्पताल में जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 69 सक्रिय मरीज़ हैं।#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
छत्तीसगढ़ में आज इससे पहले 11 कोरोना पाजिटिव मिले थे। बिलासपुर के दो को मिलाकर अब यह संख्या 13 हो गई है।अब एक्टिव केस बढ़कर 69 हो गई है।







.jpeg)












