BIG BREAKING: रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, राजधानी में 654 समेत प्रदेश में 2017 नए मरीजों की हुई पहचान, 15 मरीजों की मौत
रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज 2017 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से सर्वाधिक 654 पॉजिटिव अकेले रायपुर जिले के हैं।
राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार जानकारी के हिसाब से रात 10 बजे तक दुर्ग 197, राजनांदगांव 190, बिलासपुर 173, जांजगीर-चांपा 110, रायगढ़ 82, कोरबा 72, सरगुजा 48, सूरजपुर 46, धमतरी 43, सुकमा 44, बलौदाबाजार 40, बालोद 39, बीजापुर व कोरिया 36-36, महासमुंद 35, गरियाबंद 33, बलरामपुर 27, मुंगेली 19, कांकेर 17, नारायणपुर 15, दंतेवाड़ा 10, बस्तर और कोंडागांव 9-9, जशपुर 7, अन्य राज्य 6, जीपीएम 2, कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में आज कुल 979 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत घर लौटे है । प्रदेश में आज कुल 15 कोरोना मरीजों की मौत हुई है । अब प्रदेश में एक्टिव केस 24708 है ।
आज कुल 2017 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 979 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 47280 है, स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए मरीज़ों की संख्या 22177 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 24708 है।@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO pic.twitter.com/rJxbAYX3Fz
— Health Department CG (@HealthCgGov) September 7, 2020







.jpeg)












