BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING: कृषि मंत्री चौबे ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री जल्द जाएंगे दिल्ली

BIG BREAKING: कृषि मंत्री चौबे ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, मुख्यमंत्री जल्द जाएंगे दिल्ली
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मुक्यमंत्री भूपेश बघेल अक्टूबर में दिल्ली दौरे पर जाएंगे। वहां राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियों की उन्हें जानकारी दे सकते हैं।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि बस्तर, सरगुजा और मैदानी इलाकों में किसानों से राहुल गांधी की मुलाकात कराने की तैयारी है। उसके बाद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की डेट तय हो सकती है।

रविन्द्र चौबे ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कोल ब्लॉक नीलामी के लिए दबाव बना रही है। रविन्द्र चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार पत्र लिख रही है, लेकिन राज्य सरकार सोच समझकर ही फैसला लेगी। पिछली कैबिनेट में कुछ कोल ब्लॉक के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने आपत्ति की है।

वहीं बस्तर में लौह अयस्क की खान को निजी कंपनियों को नीलाम करने पर चौबे ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट के लिए शेष रखने के बाद ही नीलामी की कोई बात हो सकती है। केंद्र सरकार लगातार चिट्ठी लिख रही है। पत्र व्यवहार कहें या दबाव बनाया हुआ है। ऑक्शन के बारे में राज्य सरकार सोच समझ के ही फैसला लेगी।


Share

Leave a Reply