लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING: अमित शाह से अमरिंदर सिंह की मुलाकात खत्म, बीजेपी में हो सकते है शामिल

BIG BREAKING: अमित शाह से अमरिंदर सिंह की मुलाकात खत्म, बीजेपी में हो सकते है शामिल
Share

नई दिल्ली: पंजाब में जारी सियासी घमाशान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह आज (बुधवार) शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। खबरों की माने तो करीब 45 मिनट दोनों की बीच बातचीत हुई।


दरअसल , कैप्टन अमरिंदर सिंह मंगलवार को पंजाब से राजधानी दिल्ली आए थे और तभी से उनके राजनीतिक इरादों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि मंगलवार को पहले उनके मीडिया सलाहकार रविन ठुकराल ने ट्वीट करके और बाद में कैप्टन ने स्वयं बयान देकर यह कहा था कि वे निजी यात्रा पर दिल्ली आए हैं और उनका मकसद दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस को नए मुख्यमंत्री के लिए खाली करना है।


लेकिन आज शाम को अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर कैप्टन ने एक बार फिर से राजनीतिक पंडितों को चौंका दिया है और उनके भविष्य के मूव को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं।


सवाल यह खड़ा हो रहा है कि क्या कैप्टन भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं ? यह ऐसा सवाल है जिसका जवाब फिलहाल दोनों तरफ से ना के रूप में ही दिया जा रहा है। लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए यह कहा नहीं जा सकता इसलिए फिलहाल तो इंतजार ही किया जा सकता है। दोनों में से किसी भी पक्ष की तरफ से आधिकारिक बयान आने का .


हालांकि सूत्र ये बता रहे हैं कि अमरिंदर सिंह बॉर्डर की सुरक्षा, सीमा के हालात , किसान आंदोलन समेत वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह से मिलने गए हैं।


Share

Leave a Reply