BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING: बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत

 BIG BREAKING: बिग बॉस फेम और टीवी एक्टर Siddharth Shukla की हार्ट अटैक से मौत
Share

बॉलीवुड जगत से बहुत ही दुखद खबर है. टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की मौत हो गई है. सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है. हार्ट अटैक के बाद आज उन्हें मुंबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई.

उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है.

सिद्धार्थ शुल्का को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली. दुखद ये है कि इस सीरीयल की लीडिंग एक्ट्रेस प्रत्युषा बैनर्जी ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था. अब इस सीरियल के ये दोनों बड़े सितारे हमारे बीच नहीं रहे.

2008 में सिद्धार्थ शुक्ला ने सीरीयल बाबुल का अंगना छूट ना सीरीयल से किया था. बालिका वुध से फेमस होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए. बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया.

ये खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है. उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं. बहुत ही कम उम्र में दुनिया छोड़कर जा चुके सुशांत सिंह राजपूत के गम से अभी लोग उबर नहीं पाए थे कि आज सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने देश को गम में डुबो दिया है.

बिग बॉस 13 से उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धि मिली. उनकी जोड़ी को पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ काफी पंसद किया गया. दोनों हाल ही में बिग बॉस ओटीटी में भी नज़र आए थे.

इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला फियर फैक्टर-खतरों के खिलाड़ी सीजन 7 में नज़र आए थे. उन्होंने सावधान इंडिया और इंडियाज गॉट टैलेंट को होस्ट भी किया था. 

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई के हिंदु ब्राहम्ण परिवार में हुआ था. अपने मॉडलिंग के दिनों में ही उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. 

Share

Leave a Reply