नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING: भारी बारिश से राजधानी जलमग्न, एयरपोर्ट में भरा पानी

BIG BREAKING: भारी बारिश से राजधानी जलमग्न, एयरपोर्ट में भरा पानी
Share

बंगलूरू: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस भारी बारिश के चलते शहर की कई सड़कें जहां जलमग्न हो गईं वहीं केम्पेगौड़ा अंतरराराष्ट्रीय हवाई अड्डे में भी घुटने भर पानी जमा हो गया। इस दौरान विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट की बाहर की सड़कों पर भी इतना पानी जमा हो गया था कि वाहनों का आना जाना मुश्किल हो गया था। इस दौरान यात्रियों को यह भी डर लग रहा था की कहीं उनकी फ्लाइट छूट न जाए। यात्रियों को ट्रैक्टर लेकर एयरपोर्ट जाते देखा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए उत्तर आंतरिक कर्नाटक के बेलगावी, बागलकोट, विजयपुरा, कोप्पल, रायचूर, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के चिक्कमगलुरु, शिवमोग्गा, कोडागु, कोलार, बेंगलुरु ग्रामीण, बंगलूरू शहरी, तुमकुरु, चिक्काबल्लापुरा और रामनगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बंगलूरू में बारिश बंगाल की खाड़ी में एक विकसित कम दबाव प्रणाली के कारण हो रही है।

केरल में भी भारी बारिश की चेतावनी
वहीं कर्नाटक के अलावा आज केरल के कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, अलाफुजा, अर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से इन शहरों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासारगोड जिलों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 


Share

Leave a Reply