BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : विराट कोहली से छिन ली गई कप्तानी अब रोहित शर्मा होंगे कप्तान, पढ़िये पूरी खबर...

BIG BREAKING : विराट कोहली से छिन ली गई कप्तानी अब रोहित शर्मा होंगे कप्तान, पढ़िये पूरी खबर...
Share

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से वन—डे की कप्तानी छिन ली गई है। इससे पहले BCCI ने विराट कोहली को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस दौरान विराट को अपना इस्तीफा सौंपना था, लेकिन विराट ने ऐसा नहीं किया, जिसकी वजह से उनसे कप्तानी छिन ली गई।
टीम इंडिया में वन—डे टीम के कप्तान की जिम्मेदारी अब ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा को सौंप दी गई है। इस बात की चर्चा न्यूजीलैंड दौरे के साथ ही शुरु हो गई थी। माना जा रहा था कि जिस तरह से विराट ने टी—20 की कप्तानी से खुद ही इस्तीफा दे दिया था, उसी तरह अब वे वन—डे की कप्तानी भी छोड़ देंगे, लेकिन विराट ने संभवत: 2023 में होने वाले वर्ल्ड कप में कप्तानी का ‘विराट सपना’ पाल रखा था।


बता दें कि विराट कोहली ने स्वेच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी। BCCI वनडे फॉर्मेट के लिए भी उनसे यही उम्मीद कर रहा था। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है। टीम ने 95 वनडे मैच खेले, जिसमें से 65 जीते और 27 हारे। तीन टाई रहे या नतीजा नहीं निकल सका। टीम का जीत का प्रतिशत 68 रहा। हालांकि, वे टीम को कोई ICC ट्रॉफी दिलाने में नाकाम रहे।
 


Share

Leave a Reply