BIG BREAKING : CM बघेल ने बुलाई आपात बैठक, आज रात से 15 दिनों का लग सकता है सम्पूर्ण लॉक डाउन
रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना सक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम 4 बजे मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की आपत बैठक बुलाई है। इस बैठक में कोरोना के रोकमथाम को लेकर चर्चा होगी । यह भी सम्भावना जताई जा रही है कि आज रात से राज्य में 15 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लग सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कोरोना को मात देने के लिए बड़े फैसले ले सकते हैं। राजधानी रायपुर कोरोना का हॉट स्पाट बना हुआ है। राजधानी में पुलिस, डॉक्टर, नौकरीपेशा, रहवासी, गृहणी, फेरीवाला, कपड़ा वाला सहित अन्य वर्ग के लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।







.jpeg)












