BIG BREAKING : प्रदेश के इस जिले में हुआ कोरोना विस्फ़ोट, आज प्रदेश में कुल 1964 मरीजों की हुई पहचान, 13 मरीजों की हुई मौत
रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश में आज कुल 1964 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला कोरबा से सर्वाधिक 238 मरीज, दुर्ग से 60, राजनांदगांव से 113, बालोद से 88, बेमेतरा से 31, कबीरधाम से 88, रायपुर से 138, धमतरी से 62, बलौदा बाजार से 64, महासमुंद से 36, गरियाबंद से 59, बिलासपुर से 98, रायगढ़ से 193, जांजगीर-चांपा से 225, मुंगेली से 48, जीपीएम से 15, सरगुजा से 42, कोरिया से 57, सूरजपुर से 26, बलरामपुर से 17, जशपुर से 25, बस्तर से 37, कोंडागांव से 70, दंतेवाड़ा से 26, सुकमा से 26, कांकेर से 52, नारायणपुर से 3, बीजापुर से 25, अन्य राज्य से 2 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 1749 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 22090 है |








.jpeg)












