लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING: नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया

BIG BREAKING: नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों को यूपी बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया
Share

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्रियों और नेताओं को गुरुवार को हरियाणा-उत्तर प्रदेश सीमा पर सहारनपुर में हिरासत में ले लिया गया, क्योंकि वे लखीमपुर खीरी की ओर जा रहे थे, जहां रविवार (3 अक्टूबर) को किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में नौ लोग मारे गए। यूपी की सीमा पर रोके जाने के बाद वे लोग धरना दे रहे थे।


पंजाब से आए कांग्रेस के ये नेता हिंसा के दौरान किसानों की मौत के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


सिद्धू ने मंत्री के बेटे के खिलाफ शुक्रवार तक कार्रवाई नहीं होने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी।
सिद्धू के साथ उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और कैबिनेट मंत्री परगट सिंह और विजय इंदर सिंगला के अलावा पूर्व मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर श्याम अरोड़ा व अन्य नेता थे। सुबह में जब मोहाली से वाहनों का मार्च शुरू हुआ, उस समय मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी रवाना हुई टोली में कुछ देर के लिए शामिल हुए।


Share

Leave a Reply