BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING: फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के ऑफिस-घर पर एनसीबी ने मारा छापा

BIG BREAKING: फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री के ऑफिस-घर पर एनसीबी ने मारा छापा
Share

मुंबई: मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर मिले ड्रग्स और शाहरुख खान के बेट आर्यन खान समेत अन्य की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी धड़ाधड़ छापेमारी कर रही है। एनसीबी की जांच अब फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री तक पहुंच गई है। शनिवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने बांद्रा स्थित इम्तियाज खत्री के घर व ऑफिस पर भी छापेमारी की है।

इससे पहले इम्तियाज खत्री का नाम दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी उनका नाम सामने आ चुका है। उन पर ड्रग्स सप्लाई के आरोप लगे थे। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वे दिखाई पड़ रहे थे। इसी के बाद से इम्तियाज खत्री पर जांच एजेंसियों की शक की सुई घूम गई थी।


आर्यन खान की जमानत याचिका हुई थी खारिज

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को किला कोर्ट ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आरोपियों की लगाई गई जमानत की अर्जी को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद सभी आरोपियों को एनसीबी के दफ्तर से निकालकर युवकों को आर्थर रोड जेल और युवतियों को भायखला जेल भेजा गया था।

जेल में रहेगा शाहरुख का बेटा आर्यन
जेल में रहने के दौरान आरोपियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं दी जाएगी। आर्यन खान को लेकर ये मामला काफी चर्चा में हैं लेकिन वो भले ही सुपरस्टार का बेटा हो उन्हें किसी भी तरह की अलग सुविधा नहीं दी जाएगी। कोर्ट के आदेशानुसार सभी आरोपियों को वही खाना खाना होगा जो बाकी कैदियों को मिलता है।


Share

Leave a Reply