BIG BREAKING : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आयी तकनीकी खराबी, ठप पड़ा कारोबार
मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिल रही है कि NSE याने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कैश मार्केट और फ्यूचर मार्केट में तकनिकी खराबी आ गई जिसके चलते उसे बंद करना पड़ा है | बेंचमार्क इंडेक्स - NSE Nifty और बैंक निफ्टी पर कैश मार्केट रेट सही समय पर रिफ्रेश नहीं होने की समस्या आ रही थी | NSE ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सिस्टम रिस्टोर करने पर काम किया जा रहा है | इस परेशानी को देखते हुए NSE पर सभी सेगमेंट के कारोबार को 11:40 बजे बंद कर दिया गया है | इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर सेंसेक्स के डेटा सामान्य रूप से अपडेट हो रहे हैं |
NSE ने कहा, 'हमारे पास दो सर्विस प्रोवाइडर्स के माध्यम से मल्टीपल टेलीकॉम लिंक्स हैं | हमें दोनों प्रोवाइडर्स की ओर से जानकारी मिली है कि इन लिंक्स में कुछ समस्या है, जिसकी वजह से एनएसई सिस्टम पर असर पड़ा है |'
दरअसल, सुबह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी और बैंकिंग निफ्टी (Bank Nifty) कैश प्राइस अपडेट नहीं हो रहे थे | इस एक्सचेंज के साथ यह समस्या बार-बार आ रही है और इसका कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है | कैश मार्केट प्राइस ही फ्यूचर मार्केट प्राइस के लिए रेफरेंस के तौर पर काम करता है |
We are working on restoring the systems as soon as possible. In view of the above, all the segments have been closed at 11:40 and will be restored as soon as issue is resolved.
— NSEIndia (@NSEIndia) February 24, 2021







.jpeg)












