BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING: आज 10 और कांग्रेस विधायक आज रात की फ्लाईट से होंगे दिल्ली रवाना

BIG BREAKING: आज 10 और कांग्रेस विधायक आज रात की फ्लाईट से होंगे दिल्ली रवाना
Share

रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा सियासी संकट गहराते जा रहा है. विधायक विक्रम मंडावी और शिशुपाल सोरी भी दिल्ली जाएंगे. एक विधायक ने बताया कि अभी बड़ी संख्या में विधायक दिल्ली दौरे पर जाएंगे. जो विधायक दिल्ली में हैं, उन्हें वापस आने से रोका गया है. सूत्रों के मुताबिक, विधायकों को दिल्ली में रुकने को कहा गया है. आज रात को करीब 10 और विधायक दिल्ली रवाना हो रहे हैं. रात 9 बजे की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे. शनिवार सुबह भी कुछ और विधायक दिल्ली कूच करेंगे. अभी दिल्ली में करीब 25 विधायक हैं.

छत्तीसगढ़ के सियासी घटनाक्रम पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस साहब दोनों ने भी कहा है कि अगर कोई विधायक दिल्ली जाता है, तो कोई मनाही नहीं है. हर कोई चाहता है कि हाईकमान मिले, बात करे. इसमें बुराई क्या है? विधायकों द्वारा हस्ताक्षर युक्त पत्र ले जाने की बात पर कहा कि ऐसा हमारी जानकारी में नहीं है. क्या ले गए, क्या नहीं ले गए, ये विधायक ही बताएंगे. क्या हो रहा, क्या नहीं हो रहा है, ये वे नेता ही बताएंगे, जो दिल्ली गए हैं.


" विधायकों के अनुशासनहीनता पर उन्होंने कहा, "क्या बयान दिए हैं, क्या बयान नहीं दिए हैं, जो मीडिया में बातें आईं हैं, सब संगठन के संज्ञान में है. समय आने पर सब तय होगा क्या करना है, क्या नहीं करना है."


Share

Leave a Reply