लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING: उप्र सरकार ने दी मंजूरी, राहुल-प्रियंका के साथ भूपेश भी जा रहे लखीमपुर खीरी

BIG BREAKING: उप्र सरकार ने दी मंजूरी, राहुल-प्रियंका के साथ भूपेश भी जा रहे लखीमपुर खीरी
Share

लखनऊ: उत्तरप्रदेश सरकार ने राहुल गांधी व अन्य नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी है। योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के अनुमति दे दी है। राहुल गांधी लखनऊ से सीतापुर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा सभी विपक्षी दल एक बार में पांच लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जा सकेंगे।


राहुल गांधी लगभग पांच बजे सीतापुर के उस गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां प्रियंका को गिरफ्तार कर रखा गया था। तब से लेकर अब तक दोनों के बीच बैठक जारी है। कहा जा रहा है कि यह बैठक खत्म होते ही दोनों लखीमपुर के लिए रवाना होंगे।


राहुल गांधी, महासचतिव प्रियंका गांधी के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल काे भी अब लखीमपुर जाने की मंजूरी उप्र सरकार ने दे दी है।


कांग्रेस नेता लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित दो परिवारों से मिल सकेंगे। राहुल और प्रियंका के साथ भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी और एक अन्य नेता लखीमपुर खीरी जाएंगे। योगी सरकार ने सभी दलों के 5-5 सदस्यों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी। यूपी सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राज्य सरकार ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य कांग्रेस नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी।


Share

Leave a Reply