BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव, संचार विभाग के साथ कई उपाध्यक्ष एंव महासचिवों की हुई छुट्टी, AICC महासचिव ने किया आदेश जारी

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हुआ बड़ा बदलाव, संचार विभाग के साथ कई उपाध्यक्ष एंव महासचिवों की हुई छुट्टी, AICC महासचिव ने किया आदेश जारी
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज खबर आ रही है | खबर मिली है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सीएम भूपेश बघेल के करीबी पीसीसी के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, अटल श्रीवास्तव और संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी को हटा दिया गया है। इस सम्बन्ध में AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है | जारी आदेश के अनुसार अरुण सिंघानिया, पीआर खूंटे, अंबिका मरकाम और वाणी राव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। त्रिवेदी के स्थान पर मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को संचार विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महासचिव के रूप में वासुदेव यादव, अमरजीत चावला और सुमित्रा धृतलहरे की नियुक्ति की गई है। चार जिलों के अध्यक्ष भी बदले गए हैं। इनमें भिलाई शहर, कोरबा ग्रामीण, बिलासपुर और जांजगीर चांपा शामिल है। भिलाई शहर में मुकेश चंद्राकर, कोरबा ग्रामीण में सुरेंद्र जायसवाल, बिलासपुर शहर में विजय पांडेय और जांजगीर चांपा में राघवेंद्र सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि इनमें कई नेता ऐसे हैं, जिन्हें निगम-मंडल में जिम्मेदारी दी गई थी। यह माना जा रहा है कि एक पद एक फॉर्मूले के तहत नई सूची जारी की गई है।


Share

Leave a Reply