लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

शादी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिए क्या है आज के नए भाव

शादी सीजन से पहले सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिए क्या है आज के नए भाव
Share

नई दिल्ली: दिवाली के बाद शादियों के सीजन से पहले आज सर्राफा बाजारों सोना-चांदी के भाव बढ़ गए। 8 नवंबर, सोमवार को इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी किए गए सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट के मुताबिक 24 कैरेट प्योर गोल्ड आज 48141 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1080 रुपये महंगी होकर 64631 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। यानी अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से 8113 रुपये ही सस्ता रह गया है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 11377 रुपये सस्ती है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।


इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 8 नवंबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे...


लंबी अवधि में चमकेगा सोना
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंव करेंसी) अनुज गुप्ता का कहना है कि सोना अगले एक साल में 57 हजार से 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। उनका कहना है कि लंबी अवधि में सोने में निवेश फायदे का सौदा है। हालांकि, उनका यह भी कहना है कि निवेश के पहले पूरी पड़ताल जरूर करें।


Share

Leave a Reply