BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेलवे टिकट बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब फटाफट बुक होगा टिकट

रेलवे टिकट बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, अब फटाफट बुक होगा टिकट
Share

अगर आप अक्सर ट्रेन से ट्रैवल करते हैं और इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग आईआरसीटीसी के जरिए करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. इंडियन रेलवे में ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है. अब आपको रेलवे टिकट बुकिंग करने में बेहद कम समय लगेगा. अब आपके टिकट बुक करते समय अपने गंतव्य स्थान का एड्रेस नहीं फिल करना होगा.
कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते वक्त डेस्टिनेशन एड्रेस डालना जरूरी कर दिया था. इससे कोरोना के मामलों की आसानी के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो पाएगी. लेकिन, कोरोना के मामलों में कमी के बाद से आईआरसीटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए एड्रेस को फिल करने के ऑप्शन को हटाने का फैसला किया है.
IRCTC के सॉफ्टवेयर में किया गया बदलाव
आपको बता दें कि रेलवे ने यह फैसला लोगों की सहूलियत को देखते हुए लिया है. पहले यात्रियों को बुकिंग के दौरान ऐड्रेस फिल करने में दो से तीन मिनट का अधिक समय लगता था. अब उस समय में बचत होगी और ऑनलाइन टिकट की बुकिंग जल्द हो जाएगी. इस बदलाव के लिए CRIS और IRCTC ने सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है. इसके बाद अब आपको अपना गंतव्य ऐड्रेस फिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
रेलवे ने बेडरोल की सुविधा भी शुरू
गौरतलब है कि मार्च के महीने में रेलवे ने तकिया कंबल देने की सुविधा भी शुरू कर दी थी. कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज होने के बाद रेलवे ने बेडरोल की सुविधा को शुरू कर दिया गया है. इसे अब हर ट्रेन में शुरू कर दिया गया है. बेडरोल की सुविधा के लिए रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से बेडरोल की सुविधा की शुरुआत की है.

 


Share

Leave a Reply