BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने-चांदी के रेट में आया बड़ा बदलाव, देखे आज के भाव....

सोने-चांदी के रेट में आया बड़ा बदलाव, देखे आज के भाव....
Share

मुंबई: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में रही नरमी के साथ ही घरेलू स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दोनों प्रमुख कीमती धातुओं पर दबाव दिखा। इस दौरान सोना 282 रुपये और चाँदी 627 रुपये टूट गयी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.73 प्रतिशत की गिरावट लेकर 1943.16 डॉलर प्रति औंस पर और अमेरिका सोना वायदा 1953.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चाँदी 1.45 प्रतिशत उतरकर 25.14 डॉलर प्रति औंस बोली गयी।

घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 282 रुपये की गिरावट लेकर 51594 रुपये प्रति दस ग्राम पर और सोना मिनी 187 रुपये टूटकर 51500 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा।

इस दौरान चाँदी 627 रुपये की गिरावट लेकर 68209 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 606 रुपये टूटकर 68360 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 


Share

Leave a Reply