BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वाट्सएप चैट से बड़ा खुलासा, कोर्ट में NCB के वकील ने कही ये बात

 शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वाट्सएप चैट से बड़ा खुलासा, कोर्ट में NCB के वकील ने कही ये बात
Share

मुंबई की एक अदालत में ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और दो अन्य लोगों को लेकर सुनवाई चल रही है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान एनसीबी की ओर से पेश हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि आर्यन खान की व्हाट्सएप चैट से पता लगा है कि उसने ड्रग्स के लिए कैश ट्रांसजेक्शन किये हैं. उन्होंने कहा कि आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट से कई जानकारी मिली है, जिसकी जांच हमें करनी है.

अनिल सिंह ने कहा कि आर्यन खान व्हाट्सएप पर ड्रग्स पैडलर के साथ ड्रग्स की बातें कोड वर्ड में किया करते थे. उन्होंने कहा कि आर्यन खान के अलावा बाक़ी के आरोपी भी रैकट के तौर पर काम कर रहे थे. इस मामले में 5 आरोपियों की जांच चल रही है. इसके अलावा 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है जिनकी जाँच चल रही है. बॉम्बे हाई कोर्ट के ऑर्डर का रेफ़्रेंस दिया गया, जिसमें कहा है गया है कि एनडीपीएस के सभी सेक्शन बेलेबल नहीं है

बता दें कि एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन खान एवं सात अन्य को शनिवार रात को हिरासत में लिया था. अधिकारियों ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज़ पोत पर छापेमारी के बाद उन्हें हिरासत में लिया था.

ऐसे हुई छापेमारी
बता दें कि NCB के अधिकारियों को क्रूज पर रेव पार्टी होने की टिप मिली थी. जिसके बाद उन्होंने तुरंत वहां छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान पार्टी से चरस बरामद की गई. पार्टी में एनसीबी के अधिकारी पैसेंजर बनकर पहुंचे थे.

आर्यन के पास से नहीं मिली ड्रग्स
मामले पर बात करते हुए एक NCB अधिकारी ने ये भी बताया था कि, आर्यन के पास फिलहाल कोई चीज बरामद नहीं हुई है. लेकिन अरबाज मर्चेंट के जूतों में थोड़ी मात्रा में चरस मिला है. साथ ही ये भी बताया कि ये दोनों क्रूज लाइनर में एक ही कमरा शेयर कर रहे थे.  


Share

Leave a Reply