लुधियाना कोर्ट में हुये ब्लास्ट मामले में फॉरेंसिक टीम ने किया बड़ा खुलासा, पढ़े, जाने ...
पंजाब पुलिस की फॉरेंसिक जांच में लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हुए बम ब्लास्ट को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है । बताया गया कि ब्लास्ट में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, धमाके से पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे भारी मात्रा में विस्फोटक बह गया।
डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने चंडीगढ़ में बताया कि " हमले के पीछे ड्रग माफिया, गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि धमाके में मारा गया गगनदीप ही कोर्ट में बम प्लांट करने के लिए गया था। वह पहले नशे के केस में पकड़ा गया था। जेल जाने पर उसकी ड्रग माफिया से साठगांठ हुई। माफिया के बाद वह टेरर की तरफ चला गया। इस दौरान ही वह आर्गेनाइज्ड क्राइम यानी गैंगस्टर्स के संपर्क में आया। "







.jpeg)












