BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में हुआ बड़ा खुलासा, इस संगठन ने लिया हत्या का जिम्मा

BIG BREAKING : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या कांड में हुआ बड़ा खुलासा, इस संगठन ने लिया हत्या का जिम्मा
Share

नई दिल्ली | पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे आखिर कौन है इस संबंध में मानसा के SSP गौरव तूरा ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. SSP ने बताया कि 3 गाड़ियों ने मूसेवाला की थार को आकर रोका था.

मूसेवाला आज बुलेटप्रूफ कार नहीं ले गए थे, उनके साथ बॉडीगार्ड भी नहीं थे. जानकारी के मुताबिक 9 एमएम की पिस्टल से उनपर फायरिंग हुई है. पुलिस ने कहा कि गाड़ी खुद सिद्धू मूसेवाला ही चला रहे थे. पुलिस ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और लकी पटियाल की गैंगवार के चलते मूसेवाला की हत्या हुई है. लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बरार ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है.

क्यों पुलिस को है गैंगवार का शक
2021 में विक्की मिददुखेड़ा की हत्या कर दी गयी. इस हत्याकांड में शामिल तीन बदमाशों को हाल ही मे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पकड़ा था. गिरफ्तार बदमाशो के नाम शार्प शूटर सज्जन सिंह उर्फ भोलू, अनिल कुमार उर्फ लट्ठ और अजय कुमार उर्फ सन्नी कौशल शामिल थे, जिन्हें पंजाब पुलिस ने तिहाड़ जेल से रिमांड पर लिया था.

तीनो बदमाशो ने पूछताछ में एक नामी सिंगर के मैनेजर के उस हत्याकांड मे शामिल होने की बात बताई थी. सूत्रों के मुताबिक वो पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला ही था. पुलिस को शक विककी मुद्दुखेरा गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का करीबी था, और उसकी मौत का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गुर्गों से सिद्धू मुसेवाला की हत्या कराई हो सकती है. कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ मिलकर दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा ऑपरेट करता है.

 स्रोत : ABP NEWS


Share

Leave a Reply