नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ा खुलासा: एक अध्ययन में दावा, घट रही है भारतीय नागरिकों की औसत हाईट

बड़ा खुलासा: एक अध्ययन में दावा, घट रही है भारतीय नागरिकों की औसत हाईट
Share

नई दिल्ली. एक हैरान कर देने वाले अध्ययन में दावा किया गया है कि भारतीयों के शरीर की लंबाई नहीं बढ़ रही है. यह दावा ‘1998 से 2015 तक भारत में वयस्क ऊंचाई के रुझान राष्ट्रीय परिवार और स्वास्थ्य सर्वेक्षण से साक्ष्य’ नाम की एक स्टडी के जरिए किया गया है. भारत में 2005-06 से 2015-16 तक वयस्क पुरुषों और महिलाओं की औसत ऊंचाई में 1998-99 की वृद्धि के बाद गिरावट देखी गई है. सबसे गरीब तबके की महिलाओं और आदिवासी महिलाओं में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई.


भारत में यह ट्रेंड ग्लोबल ट्रेंड से उलट दिख रहा है. क्योंकि इससे पहले कई अध्ययनों से पता चला है कि दुनिया भर में वयस्कों की औसत ऊंचाई बढ़ रही है. इस अध्ययन के लेखकों ने कथित तौर पर कहा, ‘दुनिया भर में औसत ऊंचाई में बढ़ोतरी के संदर्भ में, भारत में वयस्कों की औसत ऊंचाई में गिरावट चिंताजनक है.’

विशेषज्ञों ने जांच की मांग की
भारत में लंबाई घटने की प्रवृत्ति वैश्विक प्रवृत्ति के विपरीत दिखाई देती है. कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि दुनियाभर के दूसरे देशों में वयस्कों की ऊंचाई बढ़ रही है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के लिए यह चिंताजनक बात है. इसके साथ ही कई विशेषज्ञों ने इसके कारणों का पता लगाने के लिए जांच की भी मांग की है.


गैर-आनुवांशिक कारण भी शामिल
विशेषज्ञों का मानना है कि विभिन्न आनुवंशिक समूहों के रूप में भारत की आबादी के लिए ऊंचाई के विभिन्न मानकों को समझने और कारण का पता लगाने के लिए जांच की विशेष रूप से आवश्यकता है. स्टडी में यह भी दावा किया गया है कि ऊंचाई बढ़ने के पीछे सिर्फ आनुवांशिक कारण ही नहीं है. इसमें कई तरह के गैर आनुवांशिक कारण भी शामिल हैं. अध्ययन में यह सामने आया कि महिलाओं में औसत ऊंचाई लगभग 0.42 सेमी कम हो गई है जबकि पुरुषों की औसत ऊंचाई में 1.10 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है.


Share

Leave a Reply