BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गुरु पर्व पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा : कैप्टन अमरिंदर

गुरु पर्व पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा : कैप्टन अमरिंदर
Share

चंडीगढ़: शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान के बाद पंजाब में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि गुरु पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।


दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह देश के नाम संबोधन में एलान किया कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानून वापस लेगी। कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पंजाब सिरमौर बना था। गुरु पर्व पर पीएम के एलान पर पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी।


वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने इसे किसान संगठनों की जीत बताया हालांकि आज भी वे पंजाब सरकार को नसीहत देने से भी नहीं चूके। सिद्धू ने ट्वीट किया कि काले कानूनों को निरस्त करना सही दिशा में एक कदम है। किसान मोर्चा के सत्याग्रह को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उनके बलिदान ने लाभांश का भुगतान किया है। पंजाब में एक रोड मैप के माध्यम से खेती को पुनर्जीवित करना पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


भारतीय किसान यूनियन उगराहां के प्रधान जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि यदि मीडिया में आ रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सत्य है तो यह ठीक है लेकिन यह पहले किया जाना चाहिए था । प्रधानमंत्री बिजली बिल और एमएसपी पर भी किसानों के पक्ष में फैसला करके उसका निपटारा करें। उन्होंने कहा कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है। शहीद हुए किसानों को याद करते उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए उनकी जत्थेबंदी अपना संघर्ष जारी रखेगी।
 


Share

Leave a Reply