BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, व्हाट्सप्प पर लीक हुई सिक्योरिटी की पूरी जानकारी

राष्ट्रपति की सुरक्षा में बड़ी चूक, व्हाट्सप्प पर लीक हुई सिक्योरिटी की पूरी जानकारी
Share

कानपूर: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। सिक्योरिटी की पूरी जानकारी व्हाट्सप्प पर लीक हुई है। जिनमें उनकी उनके पूरे दिन के प्लान की पूरी जानकारी थी। इस मामले में अब पुलिस ने जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिन के दौर पर कानपुर में हैं। इस शहर में उनका दूसरा दिन है।


पुलिस ने बुधवार को बताया कि दस्तावेज जिसमें सुरक्षा के बारे में विस्तृत विवरण, बलों की तैनाती और कोविंद के शिरकत वाले स्थान जैसी जानकारियां थी, वरिष्ठ अधिकारियों को वितरित किया गया था, लेकिन यह कुछ व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित पाया गया, जिसके बाद कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने मामले की जांच के आदेश दियें हैं।


पुलिस आयुक्त अरूण ने बताया कि अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) राहुल मिठास को मामले की जांच करने और संबंधित ब्योरा जुटाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी को दस्तावेज को सार्वजनिक करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और इस काम के पीछे के तथ्यों और मंशा का पता लगाने के लिए कहा गया है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया `कुछ व्हाट्सएप ग्रुप पर मिली जानकारी में राष्ट्रपति को दी गई सुरक्षा, उनके बेड़े (फ्लीट), सभी स्थानों पर बलों की तैनाती और यहां तक कि सभी पुलिस कर्मियों के नाम, पदनाम और संपर्क नंबर और उनकी भूमिका का विवरण था।` राष्ट्रपति कोविंद बुधवार को शौर्य चक्र विजेता पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्मशती समारोह में दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं।


इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चकेरी हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। कोविंद बृहस्पतिवार को हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।


Share

Leave a Reply