नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी लापरवाही: बच्चों को पोलियो खुराक के बदले पिला दिया सैनिटाइजर, हालत बिगड़ने पर बच्चों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

 बड़ी लापरवाही: बच्चों को पोलियो खुराक के बदले पिला दिया सैनिटाइजर, हालत बिगड़ने पर बच्चों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
Share

यवतमाल। दो बूंद जिंदगी के... लेकिन अगर यहीं दो बूंद बच्चों की जान का दुशमन बन जाये तो इसे क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ हुआ है महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के घांटजी तहसील के भांबोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में।
 
 
यहां 12 बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक के बदले सेनिटाइजर पिला दिया गया। सेनिटाइजर पीने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सभी बच्चों की उम्र 5 साल से कम है।
 

गौरतलब है कि, अस्पताल में इस तरह की लापरवाही का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भंडारा जिले जिले के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही के कारण आग लग गई थी जिसमें 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी।
 
 
अब यवतमाल में पोलियो टीकाकरण के दौरान इसी तरह की लापरवाही दिखी है। हालांकि, यहां राहत की बात है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। वहीं, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
 

Share

Leave a Reply