BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG NEWS : आबकारी मंत्री ने दिया इस्तीफा, पत्रकारों से बोले – मुख्यमंत्री ने कहा

BIG NEWS : आबकारी मंत्री ने दिया इस्तीफा, पत्रकारों से बोले – मुख्यमंत्री ने कहा
Share

 आइजोल। BIG NEWS : मिज़ोरम राज्य के आबकारी एवं मादक पदार्थ (excise and narcotics) मामलों के राज्य मंत्री के. बिछुआ ने कहा, ‘मुझे सोमवार शाम मुख्यमंत्री का पत्र मिला, जिसमें मुझसे अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया। उन्होंने (जोरामथंगा) कहा कि वह मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं।’ दक्षिण मिजोरम के सियाहा निर्वाचन क्षेत्र से मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक ने कहा कि वह विधायक बने रहेंगे और अभी पार्टी में भी बने रहेंगे।

मिजोरम के आबकारी एवं मादक पदार्थ मामलों के राज्य मंत्री के. बिछुआ ने मंगलवार को राज्य सरकार से इस्तीफा दे दिया। मंत्री ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री जोरामथंगा को सौंपा। बिछुआ ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा कि जोरामथंगा ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा, क्योंकि वह मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं।

बिछुआ ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि वह भविष्य में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार किसी अन्य पार्टी में शामिल होने या न होने का फैसला करेंगे। वह 2013 से लगातार दो बार एमएनएफ के टिकट पर सियाहा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए हैं। बिछुआ राज्य मंत्री थे और उनके पास आबकारी एवं मादक पदार्थ मामले, समाज कल्याण, रेशम उत्पादन, पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग थे। चालीस सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 2023 के उत्तरार्द्ध में चुनाव होगा।


Share

Leave a Reply