BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : यूक्रेन के मददगारों को पुतिन की अंतिम चेतावनी, "वाहनों को निशाना बनाएगी सेना...

बड़ी खबर : यूक्रेन के मददगारों को पुतिन की अंतिम चेतावनी, "वाहनों को निशाना बनाएगी सेना...
Share

नई दिल्ली/मास्को : रूस ने कहा है कि यूक्रेन में विदेशी हथियार ले जाने वाले काफिलों को रूसी सशस्त्र बल वैध रूप से निशाना बनाएंगे। देश के उप विदेश मंत्री सर्गेई रियाबकोव ने कहा कि रूस ने संयुक्त राज्य को यूक्रेन को हथियार भेजने पर बुरे नतीजे भुगतने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को विदेशी हथियार पहुंचाने वाले काफिले के रूसी सशस्त्र बलों के निशाने पर होंगे।


उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और पश्चिम के खिलाफ प्रतिशोधी प्रतिबंधों की सूचियां तैयार हैं और वे जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी। रियाबकोव ने कहा कि यदि वाशिंगटन इसके लिए तैयार है तो रूस अमेरिका के साथ एक सुरक्षा वार्ता फिर से शुरू कर सकता है।


उन्होंने कहा कि यह नहीं कहेंगे कि सुरक्षा गारंटी पर रूस के प्रस्ताव पूरी तरह से लागू होंगे, क्योंकि स्थिति बदल गई है। उधर यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी कमांड ने उन लोगों की भर्ती के लिए सूची तैयार की है, जो सैन्य सेवा के बजाय सामुदायिक सेवा श्रमिकों के रूप में यूक्रेन के खिलाफ काम करते हैं।
 


Share

Leave a Reply