BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर- Archaeological Survey of India (ASI) ने ऐतिहासिक धरोहरों को खोलने के निर्देश दिये, यहाँ जानिए कब खुलेंगी

 बड़ी खबर- Archaeological Survey of India (ASI) ने ऐतिहासिक धरोहरों को खोलने के निर्देश दिये, यहाँ जानिए कब खुलेंगी
Share

 नई दिल्ली.  देश मे कोरोना के केस कम होते ही देश के कई राज्यों ने अपने ऊपर लगी पाबंदियां धीरे-धीरे हटाने लगी हैं, इसके तहत अब कोरोना की वजह से बंद सभी स्मारकों को खोलने का फैसला लिया गया है, केंद्र सरकार ने देश के सभी स्मारकों को 16 जून से खोलने का ऐलान किया है, यानी 16 जून से इन सभी स्मारकों में पर्यटकों को जाने की इजाजत होगी| बता दें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से देश के सारे स्मारकों को बंद करने का आदेश दिया गया था. पहले ये पाबंदियां 15 मई तक थीं. लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 31 मई तक कर दिया गया था|

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका ऐलान किया, उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' आज पर्यटन मंत्रालय ने सभी स्मारकों को 16 जून 2021 से विधिवत खोलने की स्वीकृति प्रदान की है, पर्यटक कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्मारकों का भ्रमण कर सकते हैं.'

नियमो ंका करना होगा पालन
आदेश के मुताबिक आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (ASI) के अंदर आने वाले सभी स्मारकों और म्यूजियम को खोलने का फैसला लिया गया है, साथ ही कहा गया है कि ये स्मारक जिस राज्य में हैं वहां की कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया जाए| बता दें कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान ताज महल और बाकी सारे स्मारकों को 17 मार्च से बंद कर दिया था| एक्सपर्टस का कहना है कि हाल के दिनों में कोरोना के चलते पर्यटन उद्योग को भारी नुकसान हुआ है, इसकी सबसे बड़ी वजह है कोरोना के चलते विदेशी पर्यटकों का न आना|

बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर काबू में दिख रही है. पिछले एक सप्ताह में संक्रमण के नए मामले में 30% की कमी आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में कोरोना के 70 हजार 421 नए कोरोना केस आए. इस दौरान 3921 लोगों की मौत हुई. 1 लाख 19 हजार 501 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. फिलहाल देश में 9 लाख 73 हजार 158 एक्टिव केस हैं|

 


Share

Leave a Reply