BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: लाल हुवा टमाटर, कीमतें हुई 80 रुपए पार, ये है कारण...........

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: लाल हुवा टमाटर, कीमतें हुई 80 रुपए पार, ये है कारण...........
Share

रायपुर/बिलासपुर: जैसे-जैसे ठंड का मौसम आ रहा है बाजारों में सब्जियों का रेट भी बढ़ता जा रहा है कुछ लोग इसे कम उत्पादन के कारण रेट में इज़ाफ़ा मान रहे हैं,तो कुछ लोग बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के वजह से ट्रांसपोर्ट भाड़ा में बढ़ोतरी, खैर जो भी हो मंहगाई की मार के कारण आम जनमानस की कमर टूट चुकी हैं ,परंतु सरकार इसपर आरोप ही लगा रहे हैं।


बात करे टमाटर की तो टमाटर का रेट प्रति किलो के हिसाब से हर दूसरे महंगा होते जा रहा है, वर्तमान समय मे टमाटर 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।


कीमत बढ़ी शनिचरी में भीड़ कम:-
छत्तीसगढ़ के दूसरे सबसे बड़े शहर न्यायधानी बिलासपुर का शनिचरी सब्जी मंडी प्रदेश के बड़े सब्जी मंडियों में से एक है, यहा प्रतिदिन हजारों लोग दैनिक जरूरत के हिसाब से सब्जियां लेने आते हैं पर बढ़ती कीमतों के कारण कुछ दिनों से यहा लोगो की भीड़ कम देखी जा रही हैं।


राजधानी के बाजारों में कम खपत:-
राजधानी रायपुर के सब्जी बाजारों में भी लोगो की सामान्य भीड़ देखी गई पर लोग पहले की तुलना में मोलभाव करते ज्यादा नजऱ आ रहे हैं, बढ़ती सब्जियों की कीमतों से लोगो का झोला भी पूरी तरह से नही भर पा रहा, किलो के हिसाब से खरीदारी करने वाले ग्राहक पाव भर सब्जी लेकर अपना जरूरत पूरा कर रहे हैं।


सब्जियों का भाव:--
टमाटर-60 से 90 रुपये प्रति किलो
भिंडी-50 रुपये किलो
करेला-60 रुपये किलो
बरबट्टी-40-50 रुपये किलो
लौकी-30 रुपये किलो
कुंदरू-30 से 40 रुपये किलो
लालभाजी-40 रुपये किलो
पालक-40 रुपये किलो
धनिया-120 रुपये किलो
मिर्ची-60 रुपये किलो
लहसुन-120 रुपये किलो
हरा मटर-100 रुपये किलो
फूल गोभी- 60से 80 रुपये किलो
बैगन-30 से 40 रुपये किलो
पत्ता गोभी-30 से 40 रुपये किलो
गाजर-60 से 80 रुपए किलो
आलू-25 रुपये किलो
प्याज-35 रुपये किलो के भाव बिक रहे हैं।


Share

Leave a Reply