मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, दो दिन तक बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें
दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 30 नवंबर को उपचुनाव होने है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने शराब बिक्री पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं आबकारी विभाग ने आदेश जारी 28 से 30 नवंबर तक ड्राई डे घोषित किया गया है।
बता दें कि, दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार 12 वोर्डों में उपचुनाव होने हैं। ऐसे में बताया गया कि, शुक्रवार शाम 5:30 बजे से रविवार शाम 5:30 बजे तक इन सभी वार्डों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। सभी IMFL और देसी शराब के सभी लाइसेंसधारी विक्रेताओं इस आदेश का पालन करना अनिवार्य है। इसकी जांच प्रवर्तन दल द्वारा की जाएगी।
वहीं मतगणना वाले दिन 3 दिसंबर को दिल्ली में 24 घंटे तक शराब की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही कहा गया कि, आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।







.jpeg)












