नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोरोना काल में बंद हुई ये सुविधा फिर होगी शुरू

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, कोरोना काल में बंद हुई ये सुविधा फिर होगी शुरू
Share

 नई दिल्ली: रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल यात्रियों को इकोनॉमी कोच में बेडरोल की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 20 सितंबर से शुरू की जाएगी।

रेलवे ने बताया है कि अब से एसी कोच के साथ थर्ड एसी कोच यानी इकोनॉमी क्लास में भी लोगों को बेडरोल की सुविधा मिलेगी। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर 2022 से थर्ड एसी इकॉनमी क्‍लास के डिब्‍बे में सफर करने वाले यात्रियों को भी अब बेडरोल उपलब्‍ध कराया जाएगा।

बता दें अभी तक थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास में बेडरोल रखने के लिए जगह की परेशानी होती थी। वहीं रेलवे ने इसका सॉल्यूशन निकालते हुए कहा है कि अब से हर डिब्बे में बर्थ संख्या 81, 82 और 83 का इस्तेमाल बेडरोल रखने के लिए किया जाएगा। 20 सितंबर के बाद से यात्री इन बर्थ संख्या पर अपना रिजर्वेशन नहीं करा पाएंगे।

वहीं रेलवे ने कहा कि अगर किसी यात्री ने 20 तारीख के बाद का ट्रेन का रिजर्वेशन इन तीन सीटों पर करा रखा है तो उन लोगों को ट्रेन में इमरजेंसी कोटे के तहत किसी अन्य बोगी में ट्रांसफर किया जाएगा।


Share

Leave a Reply