BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : EPF जमा पर मिलेगा इतने फीसदी ब्याज, EPFO ने लिया बड़ा फैसला

नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर : EPF जमा पर मिलेगा इतने फीसदी ब्याज, EPFO ने लिया बड़ा फैसला
Share

नई दिल्ली | केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ (EPF) जमा पर 8.1 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है. एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन या ईपीएफओ (EPFO) ऑफिस के आदेश में इस बाद की जानकारी दी गई है.

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो घर बैठे कई तरीकों से अपने पीएफ के बैलेंस (PF Bance) की जांच कर सकते हैं. आप मिस्ड कॉल और एसएमएस के जरिए भी अपना पीएफ बैलैंस चेक कर सकते हैं.

मिस्ड कॉल के जरिए
आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद ईपीएफओ से एक संदेश मिलेगा, जिसमें आपके पीएफ खाते की डिटेल मिल जाएगी. यह कॉल यूएएन के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजना होगा.

एसएमएस के जरिए
अगर आपका यूएएन ईपीएफओ के पास रजिस्‍टर्ड है तो आपके लेटेस्ट कॉन्ट्रिब्‍यूशन और पीएफ बैलेंस की जानकारी मैसेज से मिल सकती है. इसके लिए आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर भेजना होगा. आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए हैं. अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप EPFOHO UAN HIN लिखकर भेज सकते हैं. यह एसएमएस यूएएन के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजना होगा.

ईपीएफओ की वेबसाइट के जरिए
– इसके लिए आपको ईपीएफए की वेबसाइट पर जाना होगा.
– यहां Employee Centric Services पर क्लिक करें.
– अब View Passbook पर क्लिक करें.
– पासबुक देखने के लिए UAN से लॉगइन करें.

उमंग ऐप के जरिए
– अपना उमंग ऐप (UMANG) खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें.
– अब Employee Centric Services पर क्लिक करें.
– यहां व्यू पासबुक ऑप्‍शन पर क्लिक करें.
– अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (OTP) नंबर भरें.
– ओटीपी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा.
– ओटीपी डालने के बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.


Share

Leave a Reply