BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी: फ्री में मिल रहा 2 लाख, जानिए कैसे उठाएं लाभ?

SBI के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी: फ्री में मिल रहा 2 लाख, जानिए कैसे उठाएं लाभ?
Share

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहको के लिए खुशखबरी हैं, SBI अपने ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का मुफ्त इंश्योरेंस (Free insurance) दे रहा है. दरअसल, एसबीआई की यह सुविधा जन धन अकाउंट (Jan Dhan Accounts) के खाताधारकों को मिल रही है. SBI जिन ग्राहकों के पास रुपे (RuPay) डेबिट कार्ड हैं, उन्हें 2 लाख रुपये तक का मुफ्त आकस्मिक बीमा कवर देता है.


RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करने वालों को मृत्यु बीमा, खरीद सुरक्षा कवर और अन्य लाभ मिलते हैं. जन धन अकाउंट (Jan Dhan Accounts) खाताधारक मुफ्त इंश्योरेंस (Free insurance) का लाभ उठा सकते हैं.


जानें कैसे करना है क्लेम?
इस योजना के तहत व्यक्तिगत दुर्घटना पॉलिसी भारत के बाहर हुई घटना भी कवर होती है. आवश्यक दस्तावेज जमा करने पर बीमा राशि के अनुसार भारतीय रुपये में क्लेम का भुगतान किया जाएगा. न्यायालय के आदेश के अनुसार लाभार्थी कार्डधारक या कानूनी उत्तराधिकारी के खाते में नॉमिनी बन सकता है.

ट्रांसफर करने का भी होता है विकल्प
बेसिक सेविंग अकाउंट (Savings Account) को जन धन योजना खाते में ट्रांसफर करने का विकल्प भी है. जिनके पास Jan Dhan Accounts हैं, उन्हें बैंक से RuPay PMJDY कार्ड मिलता है. 28 अगस्त 2018 तक खोले गए जन धन खातों पर जारी RuPay PMJDY कार्डों की बीमा राशि 1 लाख रुपये होगी. 28 अगस्त 2018 के बाद जारी RuPay कार्ड पर 2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल कवर बेनिफिट मिलेगा.

2014 में शुरू हुई थी ये योजना
बता दें कि प्रधानमंत्री जनधन योजना साल 2014 में शुरू हुई थी. ये योजना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किफायती तरीके से फाइनेंशियल सर्विस, बैंकिंग बचत और जमा खातों, क्रेडिट, बीमा, पेंशन तक पहुंच को सुनिश्चित करती है. कोई भी व्यक्ति अपने ग्राहक को जानिए (KYC) डॉक्यूमेंट देकर ऑनलाइन जन धन खाता खोल सकता है.


Share

Leave a Reply