बड़ी खबर: इस इलाके में सिलेंडर फटने से 15 लोग घायल, पांच गंभीर रूप से जख्मी
महाराष्ट्र में मुंबई के धारावी में रविवार को एक एलपीजी सिलेंडर फटने से एक झुग्गी में आग लग गई. इस घटना में 15 लोग घायल हो गए और पांच बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना दोपहर में शाहू नगर इलाके में हुई. घायल लोगों को पास के सियोन अस्पताल ले जाया गया.
दमकल अधिकारी ने बताया, "उनकी स्थिति के बारे में जानकारी का इंतजार है." उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. कूलिंग ऑपरेशन जारी है.







.jpeg)












