बड़ी खबर: कांकेर के बाद इन जगहों पर और मिले 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब प्रदेश में एक्टिव मरीज की संख्या हुई इतनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ से आय दिन कोरोना के नए-नए मरीज निकल कर बाहर आ रहे है। इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है की प्रदेश में अभी-अभी फिर 2 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। अब कोरोना ने बलरामपुर जिले में भी दस्तक दे दी है। दो नए मरीजों में से बिलासपुर 1 और बलरामपुर में 1 नए मरीज़ मिलने की राज्य कोरोना कंट्रोल डेस्क ने पुष्टि की है। इनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। आपको बता दे की कुछ देर पहले ही छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद प्रदेश में फिर सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई है।
#COVID19 #UpDate
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 22, 2020
3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है। कांकेर,बिलासपुर व बलरामपुर जिले में एक-एक नए मरीज़ की पुष्टि हुई है।इनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 89 हो गई है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO







.jpeg)












