BIG NEWS: गंगरेल बांध में नाव पलटने से 2 लोगो की मौत,दो घायल व एक बच्ची लापता....
धमतरी। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल में से एक गंगरेल बांध पर्यटन स्थल से एक दुखत खबर सामने आ रही है जहां एक नाव के पलट जाने से 2 लोगो की मौत हो गई है और वही दो लोग घायल व एक बच्ची के लापता होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 12 लोग सवार थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार-नारायणपुर से एक परिवार नया कोलियारी थाना अकलाडोंगरी क्षेत्र में घूमने आए थे।इसी दौरान मंगलवार की दोपहर 3 बजे सभी ने इच्छा जाहिर की कि बांध घूमने चला जाए। बांध के किनारे लकड़ी के नाव में 12 लोग सवार होकर बांध के अंदर निकल पड़े। इस बीच हवाएं तेज होने लगी इससे लहर का पानी नाव में भरने लगा। बैठे लोग पानी को खाली करते जा रहे थे बावजूद इसके लहर इतनी तेज थी और हवा की रफ्तार भी तेज होने लगी,इसी में नाव पलट गई। जैसे ही नाव पलटी जिनको तैरना आता था वह तैरकर निकलने लगे और बाकी के लिए तुरंत गांव से मछुआरे जाल लेकर आए जिसमें से कुमारी सुमित्रा नाग पिता नरेश नाग उम्र16 वर्ष नया कोलियारी और निवेदिका कांगे पिता सुनील कांगे उम्र 3 वर्ष बाजार पारा नारायणपुर की मौत हो गई ।इसमें दुर्गेश्वरी कांगे पति सुनील कांगे 23 वर्ष और नीराबाई मंडावी पति कीर्तन मंडावी कोड़े जुंगा थाना कांकेर घायल हो गई ।घटना के बाद लक्ष्मी मंडावी पिता कीर्तन मंडावी 5 वर्ष की तलाश बहुत की गई लेकिन वह अब तक नहीं मिल पाई है। घायलों को चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर ने बताया कि नाव पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया है। एक बच्ची अब तक नहीं मिल पाई है हवा का बहाव तेज था। रात को रेस्क्यूऑपरेशन संभव नहीं है इसलिए थोड़ी मुश्किल हो सकती है।







.jpeg)












