बड़ी खबर: रायपुर के भाठागाँव में एक साथ मिले 20 कोरोना संक्रमित मरीज, जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर, राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके से एक साथ 20 कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इस इलाके से नए मरीज मिलने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में मोबाइल लैब वैन भेजी थी। जांच के बाद फिलहाल 20 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
जाने क्या है मामला
आपको बता दें कि इस इलाके में एक दिन पहले ही एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत हुई थी, इस महिला का शव रात भर घर में रखा रहा, इस दौरान करीब सैकड़ों महिलाओं समेत 300 लोगों ने आकर पीड़ित के परिवार से मिले थे। जिसके बाद प्रशासन टेस्ट करवा रही है , हो सकता है देर रात ये आकडे में और वृद्धि हो .







.jpeg)












