BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू हुरैरा समेत 3 आतंकी ढेर

 बड़ी खबर : मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर अबू हुरैरा समेत 3 आतंकी ढेर
Share

जम्मू। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच देर रात शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। आईजीपी  कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर-ए-तैयबा का पाकिस्तानी कमांडर ऐजाज उर्फ अबू हुरैरा है। इसके साथ ही दो स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया गया है। हालांकि सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अब भी जारी है। 

पुलिस सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया। आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद बुधवार तड़के मुठभेड़ शुरू हुई। जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड मीरबाजार इलाके में दमजान रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार की शाम आतंकियों की ओर से प्लांट आईईडी बरामद की गई। बनिहाल से बारामुला के बीच बुधवार से पूरी तरह रेल सेवा शुरू किए जाने की पूर्व संध्या पर प्लांट आईईडी की बरामदगी से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम हो गई है।पुलिस ने बताया कि शाम को रेलवे ट्रैक के पास आईईडी देखी गई।

इस पर तत्काल बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। दस्ते ने आईईडी को कब्जे में लेकर उसे निष्क्रिय किया। इस दौरान आस-पास के इलाकों में आवागमन रोक दिया गया था। सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

इससे पहले पिछले सप्ताह हुई मुठभेड़ में छह आतंकी ढेर कर दिए गए थे। सुंदरबनी में दो पाकिस्तानी आतंकियों समेत प्रदेश में गुरुवार को सुरक्षाबलों ने छह दहशतगर्द ढेर कर दिए गए थे। एलओसी से सटे राजोरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में सेना ने घुसपैठ को नाकाम करते दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में नायब सूबेदार समेत दो जवान भी शहीद हो गए, जबकि एक जवान घायल हो गया। सुंदरबनी के अलावा कश्मीर के पुलवामा और कुलगाम में भी दो-दो आतंकी मारे गए। 
 

Share

Leave a Reply