बड़ी खबर : इडन स्पा सेंटर से 6 लड़कियों समेत 4 लड़कों संदिग्ध हालत में किया गया गिरफ्तार...
भोपाल : मध्यप्रदेश राजधानी भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के घिनौने कारोबार की शर्मनाक घटना आ रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर से 6 लड़कियों और 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान स्पा में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले थे। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि इडन स्पा सेंटर ई-7 अरेरा कॉलोनी में स्थित है।
मिली जानकारी के अनुसार हबीबगंज और महिला थाना ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस बात की सूचना मिल रही थी कि ईडन स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी और यहां युवक-युवतियों को सदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया।







.jpeg)












