BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: रायपुर से बस्तर की फ्लाइट में उड़ेंगे 40 भाजपा नेता, तीन दिवसीय चिंतन शिविर का प्रारंभ आज से

 बड़ी खबर: रायपुर से बस्तर की फ्लाइट में उड़ेंगे 40 भाजपा नेता, तीन दिवसीय चिंतन शिविर का प्रारंभ आज से
Share

रायपुर। बस्तर में आज शाम से भाजपा का तीन दिवसीय चिंतन शिविर प्रारंभ हाेगा। इस शिविर में शामिल होने वाले राष्ट्रीय नेता राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिवप्रकाश, सहप्रभारी नितिन नवीन रायपुर पहुंच गए हैं। अब ये नेता राज्य के नेताओं, सांसद, विधायकाें के साथ दाेपहर एक बजे जगदलपुर की नियमित फ्लाइट से रवाना हाेंगे। इस फ्लाइट में भाजपा नेताओं की 40 सीटें बुक हैं। प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी हैदराबाद से सीधे जगदलपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संताेष कल रायपुर आकर बस्तर जाएंगे।

भाजपा ने मिशन 2023 की तैयारी के लिए बस्तर में चिंतन शिविर का आयोजन किया है। तीन दिनों से इस शिविर में चुनिंदा नेता ही शामिल होेंगे। जिनको चिंतन शिविर में शामिल किया जा रहा है, उनको इसकी सूचना सीधे दी गई है। इस शिविर में सभी सांसद, विधायक और कोर ग्रुप के सारे सदस्यों के साथ प्रदेश संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, चारों महामंत्री नारायण सिंह चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, पवन साय और किरण देव के साथ तीन उपाध्यक्षाें काे ही शामिल किया गया है। पदाधिकारियों काे शिविर से अलग रखा गया है।
 

Share

Leave a Reply